{"_id":"5a2ed3434f1c1b87698c10d2","slug":"rain-cold-weather-wind-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम के समय हुई बारिश, ठंडी हवा से लुड़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम के समय हुई बारिश, ठंडी हवा से लुड़का तापमान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बीच गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
ठंड के मौसम में बारिश हो जाने से मौसम और अधिक ठंडा हो गया। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। शाम के समय बारिश से लोग ठिठुर गए, ठंडी हवाओं ने ठंड को ओर अधिक बढ़ा दिया। सोमवार की शाम इस मौसम की पहली बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दिए।
जिले में बीते 15 दिन से लगातार ठंड पड़ रही है। मौसम पांच डिग्री सेल्सियस के आस पास ही चल रहा है। बारिश को जहां गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बताया जाता है, वहीं गन्ने की फसल के लिए भी अच्छी है। बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण शाम के समय बाजार भी जल्द बंद हो गए। आम जनता जल्द अपने घरों में पहुंच गई। यातायात पर भी ठंड का असर पड़ा है।