फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Railway authorities farmers talks

रेलवे अधिकारियों के साथ भाकियू की वार्ता विफल 

Tue, 30 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Railway authorities farmers talks
रेलवे अधिकारियों से वार्ता करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर द्वारा रेलवे दोहरीकरण के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की भूमि के मुआवजे को लेकर रेलवे अधिकारियों तथा भाकियू के बीच वार्ता विफल हो गई। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने दो सितंबर को रेलवे ट्रैक पर धरना देने की घोषणा की है। वार्ता में जिला प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन तथा भूमि अध्याप्ति अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


रेलवे दोहरीकरण के लिए जनपद के किसानों की करीब 11 लाख वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। भूमि के मुआवजे को लेकर गांव भैंसी में विगत दिनों 26 ग्रामों के किसानों की हुई पंचायत में अकृषक सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा तय न होने पर दो सितंबर को रेलवे ट्रैक पर धरना देने की चेतावनी दी गई थी। तहसील सभागार में सोमवार को भाकियू तथा रेलवे अधिकारियों के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान को 15 दिन का समय लेने पर बात बिगड़ गई। किसान समय देने को तैयार नहीं थे। करीब साढे़ तीन घंटे चली वार्ता विफल हो गई। जिलाध्यक्ष ने रेलवे अधिकारियों से आठ बिंदुओं पर वार्ता की। रेलवे अधिकारियों ने किसानों की तमाम समस्याओं के लिए एक माह का समय मांगा। जिस पर किसान सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 15 दिन का समय मांगा, इसे भी स्वीकार नहीं किया गया। जिस पर वार्ता विफल हो गई। किसानों ने दो सितंबर को रेलवे ट्रैक पर धरना देने की घोषण कर दी। वार्ता में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के प्रोजेक्ट मैनेजर जेपी गोयल, असिस्टेंट मैनेजर पीएस भट्टी, एसएलओ शीतल प्रसाद तथा एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह समेत भारी संख्या में किसान मौजूद थे।

दो सितंबर को धरने पर किसानों का बजेगा रणसिंघा
किसानों तथा रेलवे अधिकारियों के बीच वार्ता विफल होने पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने दो सितंबर को रेलवे ट्रैक पर धरना देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा धरने पर किसानों का रणसिंघा बजेगा। धरने में सहारनपुर क्षेत्र का किसान भी शामिल होगा। धरना अनिश्चितकालीन चलेगा। जिसकी तैयारी के लिए टीमों को फिर सक्रिय कर दिया गया है। 


भूमि अर्जन अमीन पर बिफरे किसान
किसानों ने भूमि अर्जन अमीन पर मुआवजे के लिए कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ने पर एडीएम ने हस्तक्षेप कर किसानों को शांत किया। जिस पर एसएलओ शीतल प्रसाद ने कहा कि मुआवजे में किसानों से कोई कमीशन की मांग नहीं करेगा। कमीशन मांगने वालों की जांच करा कर उसके  खिलाफ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed