{"_id":"5fa991a78ebc3e9baa35c60f","slug":"raid-on-chicken-restaurant-and-confectionery-shop-muzaffarnagar-news-mrt51033524","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन रेस्टोरेंट व मिष्ठान शॉप पर प्रशासन का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन रेस्टोरेंट व मिष्ठान शॉप पर प्रशासन का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकन रेस्टोरेंट और मिष्ठान शॉप पर छापा
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड स्थित चिकन रेस्टोरेंट पर प्रशासन ने आम ग्राहक की शिकायत पर छापा मारते हुए चिकन और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। रेस्टोरेंट के पास स्थित एक मिष्ठान शॉप से भी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
शहर निवासी एक व्यक्ति ने डीएम सेल्वा कुमारी जे को शहर में अस्पताल चौक के पास मौजूद रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले चिकन और खाद्य सामग्री की शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ने सोमवार को चिकन रेस्टोरेंट के खाने की जांच के निर्देश दिए थे। इस पर सोमवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ चमनलाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम चिकन रेस्टोरेंट पहुंची। वहां टीम ने ग्राहकों को परोसे जाने वाले चिकन के साथ ही अन्य खाद्य सामग्री के भी सैंपल लिए। टीम ने रेस्टोरेंट संचालकों से चिकन के रेट व अन्य जानकारी भी हासिल की। इसके साथ ही टीम ने रेस्टोरेंट के पास स्थित एक मिष्ठान शॉप पर पहुंचकर वहां से भी मिठाइयों के सैंपल लिए। इसके बाद टीम सैंपल लेकर लौट गई, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि एक ग्राहक की शिकायत पर रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले चिकन व अन्य सामान के सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं, वहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।