फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rahul won 100 meters race for boys and Shruti for girls

बालिकों की 100मीटर दौड़ राहुल, बालिकाओं की श्रुति ने जीती

Wed, 27 Oct 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rahul won 100 meters race for boys and Shruti for girls
देवबंद में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी खेल में दमखम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को दिवालहेड़ी इंटर कॉलेज में आयोजित की। इसमें बालकों की 100 मीटर दौड़ राहुल और बालिकाओं की श्रुति ने जीती।
विज्ञापन

ब्लाक स्तर की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राहुल, 400 मीटर में नवीन और 1500 मीटर में रोहित प्रथम रहा। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में श्रुति और 400 मीटर में दिपाली प्रथम रही। गोला फेंक राज सिंह व लंबी कूद में विशाल प्रथम रहे। कबड्डी में दिवालहेड़ी की टीम विजयी रही। संचालन कर रहे क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आशु शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इससे खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शिवराज सिंह रोड ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं। प्रदेश सरकार भी खेलों को खूब बढ़ावा दे रही है। खेलों में जीत हार तो होती रहती ह, लेकिन खिलाड़ियों को हार के बाद निराश होने की बजाए अपने खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने भी विचार रखे।

दौड़ स्पर्द्धा में प्रतिभाग करती बालिकाएं

दौड़ स्पर्द्धा में प्रतिभाग करती बालिकाएं- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed