मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महान गुरमत समागम आयोजित किया गया, जिसमें भाई कमलजीत सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर के नेतृत्व में रागी जत्थे द्वारा गुरुवाणी का गुणगान किया गया।
जत्थेदार सरदार संत नारायण सिंह ने देश व धर्म के लिए बलिदान देने वाले गुरु तेगबहादुर सिंह व उनके साहबजादों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। गुरुद्वारा कमेटी से जुड़े पदाधिकारी सरदार गुरप्रीत सिंह सिडाना, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने बताया कि सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर सिंह, गुरु गोविंद सिंह की माता और गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादों के बलिदान दिवस के अवसर पर साध-संगत के द्वारा भजन कीर्तन किया गया। समाजसेवी मनीष चौधरी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। उसके बाद सभी को लंगर का प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर संत नारायण सिंह जत्थेदार, अरविंदर सिंह, बोबी ग्रोवर, प्रभुदयाल सिंह, गगगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।