फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rafi's family did not give newborn

रफी के परिवार ने नहीं दिया नवजात शिशु

Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rafi's family did not give newborn
रफी के परिवार ने नहीं दिया नवजात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव चौरावाला के किसान रफी के परिवार नेे खेत में मिले लावारिस नवजात को बाल कल्याण समिति को नहीं सौंपा। इस पर समिति की अध्यक्ष की ओर से एसएसपी और चाइल्ड हेल्प लाइन को पत्र लिखा गया है, जिसमें शिशु को बरामद करके को कहा गया है।

ककरौली थाना के गांव चौरावाला निवासी किसान मोहम्मद रफी को गत शुक्रवार सुबह अपने गन्ने की खेत में यह नवजात रोता बिलखता मिला था। जिसे वह अपने घर ले आया था। डॉक्टर से उपचार करा कर इस संबंध में उसने ककरौली पुलिस को भी सूचना दे दी थी। लावारिस नवजात के खेत में मिलने की जानकारी पर बाल कल्याण समिति इस बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लेने को प्रयासरत है। इस संबंध में बाल कल्याण (न्यायपीठ) न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने डीएम, एसएसपी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र लिख कर बच्चा सुपुर्दगी में दिलवाने को कहा। इस पर रफी और ग्रामीण बुधवार को अफसरों से भी मिले थे। समिति के समक्ष पेश होकर बृहस्पतिवार को बच्चा सौंपने की बात कही थी, मगर बृहस्पतिवार को परिजन बच्चा लेकर समिति के पास नहीं आए। अध्यक्ष की ओर से लगातार फोन भी किए गए, लेकिन फोन पर भी जवाब नहीं मिला। समिति अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने बताया कि अब एसएसपी को पुन: पत्र लिखा गया है। साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन को भी पत्र लिख कर पुलिस के साथ जाकर शुक्रवार यानि आज बच्चा बरामद कर समिति को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed