फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Radiologist beaten up accused of molestation, sabotage

छेड़छाड़ का आरोप लगा रेडियोलॉजिस्ट को पीटा, तोड़फोड़

Tue, 09 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Radiologist beaten up accused of molestation, sabotage
मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में कामबंद के दौरान सीएमओ से वार्ता करते पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छेड़छाड़ का आरोप लगा रेडियोलॉजिस्ट को पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में महिला मरीज के तीमारदारों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रेडियोलॉजिस्ट पीटा और एक्स-रे रूम में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डॉक्टरों ने विरोध में ओपीडी बंद कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर संजीव गुप्ता सोमवार को अपने कक्ष में अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। इसी दौरान आयुष्मान कक्ष में कार्यरत आशु अपनी चाची का पर्चा जमा करा उनका जल्द अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहने लगा। इसी दौरान साथ आए महिला के परिजन कक्ष में देेखने लगे तो डॉक्टर ने अंदर आने के लिए कह दिया। आरोप है कि इसी से नाराज होकर महिला के कई परिजनों ने छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। गाली गलौज एवं मारपीट कर अल्ट्रासाउंड के प्रपत्रों को भी नुकसान पहुंचाया, सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपियों ने कक्ष में तोड़फोड़ कर दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने सहारनपुर के रणखंडी निवासी हमलावर अंकित, आशू, अरविंद राणा और दीपक को पकड़ लिया। जिला अस्पताल में मारपीट की सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, कार्यवाहक सीएमएस डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने प्रकरण की जानकारी ली। उधर, घटना से गुस्साए डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर दी, जिससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने डॉक्टर संजय गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपियों को चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed