वाद-विवाद प्रतियोगिता में राधा प्रथम
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कालेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राधा को पहला स्थान मिला।
प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने कहा कि देश का कानून ही देश का संविधान कहलाता है। संविधान का उद्देश्य न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व या राष्ट्र की एकता एवं अखंडता स्थापित करना है। प्रतियोगिता का संचालन राजनिति विभाग की प्रवक्ता डॉ. बबीता गोयल ने किया। महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कालेज की बीएड विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ योगिता शर्मा ने कहा कि परिवर्तन समय की मांग है, जो चीज कई साल पहले थी उसको वैसा आज के युग में लागू नहीं किया जा सकता, इसलिए संविधान में संशोधन प्रक्रिया (धारा 368) सही है। निर्णायक मंडल में हेमलता तथा अलका रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधा, द्वितीय स्थान पर अनीता तथा तृतीय स्थान पर शिवानी रही।

मुजफ्फरनगर के ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कालेज में वाद विवाद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में मौज?- फोटो : MUZAFFARNAGAR