फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Qadir with Tohida, Brahmins with SO

Muzaffarnagar News: तोहिदा के साथ कादिर, एसओ के साथ आए ब्राह्मण

Sat, 23 Nov 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Qadir with Tohida, Brahmins with SO
मुजफ्फरनगर। ककरौली गांव में मतदान के दौरान एसओ राजीव शर्मा के तोहिदा पर पिस्टल तानने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब प्रकरण के दूसरे वीडियो में तोहिदा बीच में खड़ी है और दीवार की आड़ लेकर भीड़ में से कुछ लोग पुलिस पर पथराव कर रही हैं। गली से पुलिस को उलटा भागना पड़ता है।
विज्ञापन

तोहिदा के पास में पूर्व सांसद कादिर राना गांव पहुंचे थे, अब एसओ के पक्ष में अब ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत खड़ी हो गई है। मतगणना के बाद एसओ को सम्मानित करने का फैसला किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रकरण का दूसरा वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। एसओ राजीव शर्मा बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों में सबसे आगे हैं। तोहिदा पुलिसकर्मियों से बातचीत करती नजर आ रही है। पथराव बढ़ने पर पुलिसकर्मी उल्टे दौड़ते हैं, इनमें महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही है। दूसरा वीडियो पहले वायरल हुआ था, जिसमें गुस्साए एसओ पिस्टल तानते नजर आ रहे हैं। तोहिदा के पक्ष में पूर्व सांसद कादिर राना ककरौली पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी महिलाओं को साहसी बताते हुए प्रशंसा की थी। जिलाध्यक्ष ने दावा किया था कि वह पूर्व सीएम से महिलाओं को सम्मानित कराएंगे। उधर, ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमादत्त शर्मा का कहना है कि दूसरी दोनों वीडियो से साफ हो गया कि एसओ की गलती नहीं है। उन्होंने पथराव करने वालों को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। एसओ को सम्मानित किया जाएगा।
क्या था मामला : पुलिस का कहना है कि ककरौली में सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता झगड़ा कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एसओ राजीव शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उधर, जाम होने से बस और अन्य वाहनों में सवार महिलाएं और बच्चे चिल्लाने लगे थे। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने सपा कर्यकर्ता शेर अली, शाह आलम, दानिश, मट्टू, गुड्डू, जब्बार, शाहनवाज, सावेज, सुल्ताना, अव्वलीन, तोहिदा, तंजीला, सद्दाम, शादाब, औरंगजेब और और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता अजीम, दीनू, गुलेशर, शाह नजर, जावेद, परवेज, कय्यूम, इनाम, सलमान, सद्दाम, अनीस, मौसम, नजर को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed