{"_id":"60c64d738ebc3ef43c0acbbf","slug":"put-up-posters-against-minister-of-state-kapil-dev-muzaffarnagar-news-mrt542608799","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला प्रकरण में फिर लगे ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला प्रकरण में फिर लगे ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर
विज्ञापन
राज्यमंत्री कपिलदेव के खिलाफ पोस्टर लगाए
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी में नाला प्रकरण को लेकर विवाद दिनप्रति बढ़ता ही जा रहा है। इस बार उत्तरी रामपुरी के लोगों ने नाला निर्माण रुकवाए जाने से नाराज होकर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के खिलाफ ही पोस्टर लगा डाले। इसी कड़ी में रामपुरी के नाला प्रकरण में एक बार फिर कई घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चस्पा हो गए हैं। वहीं, राज्यमंत्री ने एक बार फिर अफसरों को सभी पक्षों से वार्ता कर नाला निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला रामपुरी में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शासन से वहां नाला निर्माण को लेकर बजट जारी कराया था। इसके बाद मोहल्ला दक्षिणी रामपुरी में नाला निर्माण को लेकर खोदाई शुरू कर दी गई, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए नाले का निर्माण गली नंबर-चार से कराने की मांग की। इसे लेकर कई दिन चले हंगामे के बाद लोगों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चस्पा कर दिए थे। इस पर राज्यमंत्री ने मोहल्ले में पहुंचकर इन लोगों से वार्ता कर प्रशासन के अफसरों को आम सहमति से नाले का निर्माण कराने के निर्देश देते हुए नाला निर्माण रुकवा दिया था। अब नाला निर्माण रोके जाने से नाराज उत्तरी रामपुरी के लोगों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इन पोस्टरों में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा नाला निर्माण रुकवाए जाने पर आक्रोश जताया गया है। उधर, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने रविवार को फिर से रामपुरी में पहुंचकर अफसरों को आम सहमति से नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम टीएस चाहर और सीओ सिटी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, सुषमा पुंडीर, सरिता गौड़, मनोज लेमन आदि लोग भी बैठक में मौजूद रहे।