{"_id":"6aeb11ca5a252dc7db03c60a","slug":"purkaji-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-184623-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिवाली पर सजेंगे पुरकाजी के बाजार, सरकारी स्कूलों में होंगी स्मार्ट कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिवाली पर सजेंगे पुरकाजी के बाजार, सरकारी स्कूलों में होंगी स्मार्ट कक्षाएं
Wed, 04 Nov 2026 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
- नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में सभी प्रस्ताव पास
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में दिवाली पर्व की तैयारियों सहित सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। दिवाली की तैयारियों पर चर्चा हुई। कस्बे के मुख्य बाजार, राज बाजार और हाईवे पर सजावट का प्रस्ताव पारित हुआ।
नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्षता अध्यक्ष जहीर फारुकी ने की। इसमें 14 निर्वाचित और दो मनोनीत सभासद मौजूद रहे। सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास बनाने का निर्णय लिया गया। सरकारी स्कूलों को और अधिक उन्नत करने के प्रस्ताव भी पास हुए। लाइटों, चैनलों और सड़कों से संबंधित सभी प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से मंजूरी मिली।
अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने सभासदों को जानकारी दी। उन्होंने 15 नवंबर से शुरू होने वाली स्वजनगणना और उसके बाद होने वाली जनगणना के बारे में बताया।
इस मौके पर बाबू समर काजमी, निसार अहमद, शाह आलम गौड़, मोहम्मद इस्तखार, आतिफ खान, आजाद फरीदी, विकसित, रजनेश, फेमिदा, इशरत जहां, शबनम और नदीम अहमद मौजूद रहे।