फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Puneet Kumar won two gold medals in Senior National

Muzaffarnagar News: शाहपुर - सीनियर नेशनल में पुनीत कुमार ने जीते दो स्वर्ण पदक

Mon, 05 Feb 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Puneet Kumar won two gold medals in Senior National
रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार पदक के साथ
- पिछले दिनों ही उन्हें युवा कल्याण अधिकारी बनाया गया है
विज्ञापन

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के दो इवेंट में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। पिछले दिनों ही उन्हें युवा कल्याण अधिकारी बनाया गया है।
क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी किसान जितेंद्र बालियान के पुत्र पुनीत कुमार ने पुणे में 28 जनवरी से तीन फरवरी तक 41वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के मेंस-4 में अपने साथी खिलाड़ी जसविंद्र, आशीष और भीम के साथ सर्विसेज की ओर से खेलते हुए दो किमी की दूरी छह मिनट 24 सेकंड में तय कर स्वर्ण पदक हासिल किया। खिलाड़ी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में विजेता सर्विसेज के अलावा उड़ीसा , दिल्ली व सेना के खिलाड़ी शामिल रहे। इसके अलावा 500 मीटर इवेंट में सर्विसेज के इन चारों खिलाड़ियों ने एक मिनट 19 सेकंड में दूरी तय कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने से वह उत्साहित है। अब वह मई माह में ओलंपिक में चयन के लिए तैयारी करेगा। गौरतलब है कि इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने एशियन गेम्स में दो पदक हासिल किए थे। पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पुनीत को सम्मानित करते हुए सवा दो करोड़ रुपये का चेक और प्रशस्तिपत्र के अलावा जिला युवा कल्याण अधिकारी पद का नियुक्ति पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed