{"_id":"6421e7387e0a5158200f8e04","slug":"pundits-conducted-rounds-and-clerics-conducted-marriages-muzaffarnagar-news-c-14-1-170553-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पंडितों ने कराए फेरे और मौलवियों ने निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पंडितों ने कराए फेरे और मौलवियों ने निकाह
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहितों को आर्शीवाद देते अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष।
मुजफ्फरनगर। जिले में तीन स्थानों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतरगत 227 जोड़ों के विवाह की रस्म कराई गई। पंडितों ने फेरे कराए और मौलवियों ने निकाह पढ़ाया।
शहर में जिला पंचायत सभागार में विवाह की रस्म कराई गई। अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में 49 मुस्लिम और 37 हिंदू जोड़े विवाह बंधन में बंधे। 70 जोड़ों को सामान वितरित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य अमित रावल, बालेश्वरी देवी, सचिन करानिया, अरुण त्यागी और तरुण पाल मौजूद रहे।
खतौली में 69 जोड़ों के हुए विवाह
खतौली। जीटी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 69 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत 30 जोड़े जिसमें 19 मुस्लिम और 11 हिंदू जोड़े शामिल रहे। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत 39 सामूहिक विवाह संपन्न कराया। इनमें 13 मुस्लिम और 26 हिंदू जोड़े शामिल रहे। एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ डॉ रविशंकर, बीडीओ शमा सिंह, ब्लाक प्रमुख पति गौतम सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
जानसठ में 72 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
जानसठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। 72 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। शादी के लिए रजिस्ट्रेशन 73 जोड़ों ने कराया था, लेकिन एक जोड़ा उपस्थित नहीं हो सका। बीडीओ अक्सीर खान ने बताया कि कुल 19 जोड़े मुस्लिम और शेष 53 युगल हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। ब्लॉक स्तर से 69 और नगर पंचायत स्तर से तीन शादियां सम्पन्न हुई। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह और संचालन मनोज वालिया ने किया। एडीओ समाज कल्याण सतेन्द्र सिंह, ईओ विनोद कुमार शुक्ला, लिपिक मोम्मद इरफान, पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह अहलावत, तंजेब सिंह, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह अहलावत, सचिव गौरव, कमल दास, पंकज कुमार मौजूद रहे।