{"_id":"6615be01fe4ce010aa0974f4","slug":"public-will-get-cold-drinking-water-water-coolers-will-be-operational-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-120264-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जनता को मिलेगा शीतल पेयजल, वाटर कूलर होंगे चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जनता को मिलेगा शीतल पेयजल, वाटर कूलर होंगे चालू
Wed, 10 Apr 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
- शहर में मंदिरों, मस्जिदों, विद्यालयों के निकट लगेंगे नए वाटर कूलर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गर्मी के मौसम को देखते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में लगाए गए पालिका के वाटर कूलरों को ठीक कराए जाने के निर्देश जलकल विभाग को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहर में लगे वाटर कूलरों की पूरी सूची और उनकी स्थिति की रिपोर्ट भी विभाग से तलब की है। समय रहते सभी वाटर कूलरों को ठीक करते हुए पेयजलापूर्ति के लिए प्रयोग शुरू कराने के लिए कहा गया है।
शहर में करीब 70 स्थानों पर पालिका की ओर से पेयजलापूर्ति के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने को वाटर कूलर लगवाए गए थे। देखरेख के अभाव में इनमें से अधिकांश की हालत दयनीय हो गई है। कई वाटर कूलर तो जर्जर अवस्था में होने के कारण उनका कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में व्यापारियों और आम जनता के द्वारा पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से काफी दिनों से शिकायत की जा रही थी। गर्मी तेज होने के कारण इन वाटर कूलरों को सही कराने की मांग भी लोगों ने की।
इसी को लेकर पालिका चेयरपर्सन ने जलकल विभाग के जेई धर्मवीर सिंह को निर्देश दिए हैं कि वह जनता की मांग पर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों को सही करा पेयजल व्यवस्था सुचारु कराएं। इसके लिए उन्होंने जेई जलकल से शहर में लगे पालिका के वाटर कूलरों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट तलब करते हुए उनको सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि हाल ही में पालिका के स्तर से शहर के मंदिरों, मस्जिदों के पास और विद्यालयों में बच्चों के लिए आवश्यकता के दृष्टिगत नए वाटर कूलर भी रखवाने का काम किया जा रहा है।