फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Provide employment to trained youth: DM

प्रशिक्षण पा चुके युवाओं को रोजगार दिलाएं : डीएम

Wed, 31 May 2023 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Provide employment to trained youth: DM
- कौशल विकास मिशन की योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में कौशल विकास मिशन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की समीक्षा की गई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और सीडीओ संदीप भागिया ने योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत 2021-22 एवं 2022-23 की समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं की क्रमवार समीक्षा की गई। जिन प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन नहीं हो पाया है, उनका मूल्यांकन समस्त प्रशिक्षण जून 2023 तक कराया जाएं। डीएम ने कहा कि जिन प्रशिक्षण प्रदाताओं के बच्चों का रिजल्ट आ चुका है, उन्हें रोजगार दिलाया जाएं। प्रशिक्षण प्रदाता प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को रोजगार दिलाएं। जो लोग स्वरोजगार करना चाहते है, उन्हें एलडीएम के माध्यम से लोन दिलाने तथा खादी ग्राम उद्योग, जिला उद्योग, जिला उद्यान अधिकारी एवं कृषि अधिकारी की मदद से स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करें।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एवं जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि 2023-24 के समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं का मोबलाइजेशन एवं प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित कराते हुए इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पूर्ण करा लें। बैठक में कौशल विकास से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed