{"_id":"614b77798ebc3e058c2eed13","slug":"protesters-pelted-stones-at-police-muzaffarnagar-news-mrt557427371","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना टोल पर राजपूत समाज के युवाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना टोल पर राजपूत समाज के युवाओं का हंगामा
विज्ञापन
रोहाना में राजपूत समाज के सैकड़ों युवाओं ने मिहिर भोज को लेकर आपत्ति जताकर स्टेट हाईवे पर जाम लग?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। गौतमबुद्धनगर में मिहिरभोज सम्राट की प्रतिमा के अनावरण को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार दोपहर देवबंद क्षेत्र के गांव रणखंडी निवासी राजपूत समाज के युवा और करणी सेना के कार्यकर्ता रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचकर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सहारनपुर मार्ग पर बीच सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जाम खोलने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने लाठियां फटकारकर युवाओं को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित कर जाम खुलवाया।
जनपद गौतमबुद्धनगर में स्थापित की गई मिहिरभोज सम्राट की प्रतिमा को लेकर गुर्जर व राजपूत समाज के बीच चल रहे विवाद के बीच बुुधवार को बखेड़ा हो गया। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंडी से बड़ी संख्या में युवा और करणी सेना के कार्यकर्ता रोहाना टोल प्लाजा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सहारनपुर मार्ग पर बीच सड़क में बैठकर जाम लगा दिया। टोल प्रबंधन की सूचना पर रोहाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को सड़क के बीच से हटाने का प्रयास किया, तो गुस्साए युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए युवाओं को वहां से खदेड़ दिया। बाद में युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर सीओ सिटी से वार्ता करते हुए मिहिरभोज सम्राट की प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट लिखे जाने का विरोध जताते हुए इसे इतिहास से छेड़छाड़ बताया। इस संबंध में सीओ सिटी को एक ज्ञापन भी सौंपते हुए विवाद का खात्मा किए जाने की मांग की गई। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने करीब 3.30 बजे जाम समाप्त कर दिया।