फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protested against the team that came to install power tower in Khatauli

Muzaffarnagar News: खतौली - विद्युत टाॅवर लगाने पहुंची टीम का विरोध किया

Thu, 21 Sep 2023 11:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
Protested against the team that came to install power tower in Khatauli
खतौली में गांव रायपुर नंगली के जंगल में विद्युत टावर लगाने पहुंची टीम को भ​कियू कार्यकर्ता रोकत
- गांव रायपुर के जंगल में भैंसी निवासी किसान के खेत में पहुंची थी टीम
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव रायपुर के जंगल में भैंसी निवासी किसान के खेत में विद्युत टाॅवर लगाने पहुंची टीम का ग्रामीणों एवं भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
गांव नावला से खतौली होते हुए पुरा बिजलीघर तक 132 केवी की विद्युत लाइन डाले जाने का कार्य चल रहा है। एसडीओ गुलशन उपाध्याय तथा जेई संजीव कुमार ने बताया कि इस लाइन पर 21 विद्युत टाॅवर लगाए जाने हैं। 20 टाॅवर लगाए जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। एक टाॅवर गांव भैंसी निवासी किसान जितेंद्र सिंह के खेत में लगाया जाना है। जिसका विरोध किया जा रहा है। टाॅवर लगाए जाने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंच कर कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

जिस पर नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे तथा किसान को समझाने का प्रयास किया। किसान का कहना था कि वह नियम विरुद्ध कार्य नहीं करने देंगे। जिस खेत में पहले से ही टावर लगा है। इसमें दोबारा टावर लगाया जाना नियम विरुद्ध है। बाद दोनों पक्षों के बीच वर्ता कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर किसान से सहमति दिलवा दी। इस दौरान ग्राम प्रधान भैंसी अमित अहलावत, राहुल अहलावत, सचिन चौधरी, ललित चौधरी, गौरव, योगेंद्र सिंह, सुशील, शिवा, अभिषेक, संजीव, जितेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed