फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protested against doing digitalization without resources

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बिना संसाधन डिजिटलाइजेशन करने का किया विरोध

Tue, 12 Mar 2024 12:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Protested against doing digitalization without resources
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बिना संसाधन के डिजिटलाइजेशन कराने का शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कहा गया कि शिक्षा महानिदेशक ने बेसिक शिक्षकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से प्रेरणा ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए है। यह आदेश किसी भी प्रकार से उचित एवं व्यावहारिक नहीं है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी शिक्षकों को टेबलेट/मोबाइल, विभागीय आईडी से सिम, इंटरनेट उपलब्ध कराया जाए। जब तक संसाधन उपलब्ध नहीं होते हैं, तब तक आदेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजीव बालियान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। प्रदेश के बेसिक शिक्षकों का भविष्य निधि खाता ऑनलाइन किया जाए। अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी लंबित है। इस दौरान उन्होंने कुल 18 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए शुभम शुक्ला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर रामरतन, वंदना बालियान, बालेंद्र सिंह, इंद्रपाल, मुजिबुर्रहमान, फारूक हसन, रईसुद्दीन, अरशद अली, हिमानी रानी, अजय, बिजेंद्र, मनीष गोयल, आदेश शर्मा, अल्का रंजन, मानसी वर्मा, पंखूरी गर्ग, रूचि गर्ग, राजश्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed