फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest by BJP workers demanding arrest

गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाईयों का धरना प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest by BJP workers demanding arrest
चरथावल थाने में धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे की विवाहिता के फोन पर अभद्रता करने और पति को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस मामले में आरोपी की मोबाइल कॉल की डिटेल जुटा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब सात बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ता अपनी सरकार में थाने में धरना देकर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि कस्बा निवासी युवती की शादी एक गांव में हुई थी। बीती 22 मार्च को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल करने के बाद गाली गलोज की थी। बताया कि आरोपी द्वारा महिला एवं उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। एक हफ्ते पूर्व पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली थी। लेकिन आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। जिस पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विशाल त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष मोहित गर्ग, पूर्व अध्यक्ष विजय त्यागी, अनुज त्यागी, सिद्धार्थ कंसल, दीपक भारद्वाज, प्रशांत त्यागी, विपुल गर्ग, तरूण त्यागी, अजय वर्मा, पंकज कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया पुलिस मामले में गंभीर है। घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। फोन की कॉल डिटेल निकलवा ली गई है। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी। दरोगा के अवकाश पर होने के कारण गिरफ्तारी में कुछ विलंब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed