फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against the killing of Bajrang Dal worker

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 23 Feb 2022 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Protest against the killing of Bajrang Dal worker
कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। दोषियों को सजा और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग को लेकर गृहमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि कॉलेज में हिजाब के नाम पर अराजकता का तांडव हुआ है। इसी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बजरंग दल ने शांतिपूर्वक विरोध प्रकट किया, लेकिन यह भी बर्दाश्त नहीं हुआ और बजरंग दल संयोजक की चार पांच लोगों ने मिलकर छुरा घोंप कर निर्मम हत्या कर दी। ऐसे निंदनीय अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि आरोपियों पर रासुका लगाकर गिरफ्तारी कर धारा 302 के अंतर्गत फांसी की सजा हो। जिन जिन लोगों ने कॉलेज के अंदर हिजाब को मुद्दा बनाकर हाई कोर्ट के आर्डर का उल्लंघन किया है, उनको गिरफ्तार किया जाए और सजा हो। हर्षा के परिवार वालों को 50 लाख की राशि, सरकारी नौकरी सहायता के रूप में दी जाए। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, विभागाध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रान्त मंत्री राधेश्याम विश्वकर्मा, जिला प्रचार प्रमुख भूपेंद्र सिंह, जिला सेवा प्रमुख ललित मचल, नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष विक्रांत खटीक, विवेक शास्त्री, सुनील वर्मा, विशाल लोधी, शुभम कुटबा, शिवम तायल, मनोज मोघा, नितिन तायल, हिमांशु शर्मा, शिवम मेघलान, मिंटू चौधरी, महेश प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed