फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against leaving the contract of Mangal Bazar

मंगल बाजार का ठेका छोड़ने के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 18 Sep 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest against leaving the contract of Mangal Bazar
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते पैठ बाजार के व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंगल बाजार का ठेका छोड़ने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नुमाइश में लगने वाली मंगल पैठ साप्ताहिक बाजार में प्रशासन द्वारा शुल्क वसूली की व्यवस्था किए जाने के विरोध में दुकानदारों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने कोरोना संक्रमण में नुमाइश मैदान पर आयोजित होने वाले मंगल पैंठ बाजार को बंद कर दिया था। अब जिला प्रशासन ने इस साप्ताहिक बाजार को खुलवाने की अनुमति दी। यहां पर दुकान लगाने वाले लोगों से शुल्क वसूली की व्यवस्था भी प्रशासन करने जा रहा है। इसके लिए नुमाइश समिति द्वारा ठेका छोड़ने की तैयारी की गई है। ठेकेदार को प्रत्येक दुकान से शुल्क वसूल करने का अधिकार दिया जाएगा। इसकी जानकारी मिलने पर मंगल पैंठ बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ दुकानदार कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया। कहा कि वह छोटे पटरी दुकानदार हैं। कोरोना काल और महंगाई में इस दौर में घर चलाना भारी हो रहा है। ऐसे में शुल्क वसूली का ठेका छोड़े जाने के कारण उनका शोषण होने की संभावना हैं। एडीएम प्रशासन अमित ने कहा कि यह मैदान नुमाइश कमेटी की निगरानी में है। मैदान की सफाई और रखरखाव के लिए यह ठेका छोड़ा जा रहा है। इसमें प्रत्येक दुकान से ठेकेदार को शुल्क निर्धारित करते हुए वसूली करने का अधिकार होगा। छोटा मोटा ठिया लगाने वालों को इससे छूट देने पर विचार किया जा रहा हैै। मौके पर मंगल बाजार एसोसिएशन के प्रधान नौशाद मलिक, रमेश चौधरी, मोनू, दीन मौहम्मद, धर्मवीर, बिल्लू असलम, हाशिम, बनारसी, मनोज कुमार, महेश, सविता, रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed