{"_id":"61fc1a6036557b545651396e","slug":"protest-against-attack-on-owaisi-devband-news-mrt5756860151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी पर जानलेवा हमले के विरोध में देवबंद में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी पर जानलेवा हमले के विरोध में देवबंद में प्रदर्शन
विज्ञापन
असद्दुदीन ओवैसी पर हमले के विरोध में देवबंद में प्रदर्शन करते समर्थक
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हापुड में हुए जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी प्रत्याशी हाफिज उमेर मदनी के नेतृत्व में समर्थकों ने प्रदर्शन किया, साथ ही उन्होंने सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन से हमलावरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
बृहस्पतिवार की रात्रि करीब आठ बजे असदुद्दीन ओवैसी समर्थक दारुल उलूम चौक पर इकट्ठा हुए। यहां से वह प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देवबंद-गंगोह बाईपास स्थित उर्दू गेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकसुर में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पर जानलेवा हमला होना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। जिसकी निष्पक्ष रुप से जांच होनी चाहिए, साथ ही हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने साइम सिद्दीकी, शोएब बर्नी, मो. उवैस, कासिम उस्मानी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार
देवबंद। किठौर से मेरठ आते समय एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले में हापुड़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हमलावरों में से एक देवबंद का रहने वाला है। जो कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव का निवासी है। पुलिस और खुफिया एजेंसी के अधिकारी उसके संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।