{"_id":"613f96768ebc3e83aa162f29","slug":"protection-of-ganga-and-amrit-festival-of-independence-khatauli-news-mrt5560795128","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से समा बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से समा बांधा
विज्ञापन

जानसठ। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में नेहरू युवा केंद्र की ओर से सामाजिक वानिकी प्रभाग के सहयोग से गंगा का संरक्षण एवं आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों से आए युवाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। लड़कियों ने आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे का भी प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रीत व संध्या ने योग अभ्यास के जरिये करतब दिखाए। छात्रा हर्षिता, रीता, तनु, वैष्णवी, राधिका ने लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए अचूक हथियार जूडो कराटे का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। बघरा की अंशुल सैनी व साक्षी ने नमामि गंगे पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
कवि रामकुमार शर्मा ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की। करहेड़ा के पंकज शर्मा व प्रहलाद सिंह ने अपनी रचना प्रस्तुत की। छात्रा सोमिया मित्तल , दीपक , सारंग, शंकर ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। युवा कलाकार दिग्विजय, जीशान, कार्तिक व सीमाज्य ने लोकगीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने युवाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनोहारी प्रस्तुति देने पर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नाहर सिंह, सुभाष उपाध्याय, विजय कुमार, सत्येंद्र कुमार, जगमोहन आर्य, विभा छाबड़ा, पूर्णिमा, मोहित, नीशू काकरान, सुनील आदि मौजूद रहे। संचालन आरके वर्मा ने किया।