{"_id":"61a7163d5d10ed0f6075cf21","slug":"protect-from-cold-and-get-100-vaccination-of-prisoners-muzaffarnagar-news-mrt567039147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से बचाएं और शत-प्रतिशत कराएं बंदियों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से बचाएं और शत-प्रतिशत कराएं बंदियों का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी से बचाएं और शत-प्रतिशत कराएं बंदियों का टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं। सर्दी से बचाव के उपाय करें और बीमार बंदियों को सही उपचार दिलाने की व्यवस्था करें।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु जिला कारागार में नहीं मिली। डीएम ने निर्देश दिए कि नियमित चिकित्सीय जांच सुनिश्चित करते हुए, बंदियों से उनकी तकलीफ व बीमारी का अपडेट लेते रहें। चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। शारीरिक रूप से कमजोर बंदियों को चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार दिलाएं।
उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और महिला बंदियों से जानकारी ली। रसोई घर का भी जायजा लिया जिसमें साफ सफाई व्यवस्था अच्छी मिली। भोजन की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें और कारागार में कानून व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिए।