{"_id":"5e4ae4d38ebc3eccdc11fe4c","slug":"property-dealer-s-killer-not-arrested-khatauli-news-mrt469508977","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी पकड़ से दूर
खतौली। देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड में पुलिस को मामले के तार मीरापुर और मेरठ से भी जुड़े मिले थे। इसके बावजूद अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
आठ फरवरी की सुबह जानसठ बस अड्डे के सामने पुलिस सहायता केंद्र के बराबर में काले रंग की फॉर्च्यूनर कार की डिक्की में देहरादून के आदर्श कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह पुत्र राजाराम का गोली लगा शव पुलिस ने बरामद किया था। पंकज सिंह की चार गोली मारकर हत्या की गई थी। पंकज की पत्नी अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद देहरादून निवासी बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती, मेरठ निवासी यतेंद्र चौधरी, रामबीर और मुजफ्फरनगर निवासी रोजी के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। अंशु सिंह ने बताया था कि जेल में बंद जितेंद्र रावत ने रंगदारी नहीं देने पर उसके पति की हत्या करवाई है। सात फरवरी की रात करीब 8.30 बजे आरोपी रोजी ही पंकज सिंह को घर से बुलाकर ले गया था। फिलहाल जितेंद्र रावत टिहरी जेल में बंद है। पुलिस उसी दिन से नामजद आरोपी यतेंद्र चौधरी, रामबीर और रोजी को तलाश कर रही है। पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।