{"_id":"6154b5a08ebc3e4afc3690dc","slug":"promote-industries-provide-basic-facilities-muzaffarnagar-news-mrt558481360","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों को दें बढ़ावा, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों को दें बढ़ावा, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
मुजफ्फनगर के लोकवाणी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक लेते डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
उद्योगों को दें बढ़ावा, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि जनपद में उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के लिए उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। अधिक से अधिक नए उद्योगों की स्थापना की जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि मानक पूर्ण करने पर नए उद्योगों की स्थापना में सहयोग करें। नए उद्योगों की स्थापना से जहां एक ओर रोजगार के अवसर बढे़ंगे वही क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी होगी। उद्यमियों ने बिजली की ट्रिपिंग की समस्या लाइनों के ऊपर लटके हुए पेड़ों एवं जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की गई। डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द बिजली से संबंधित ट्रिपिंग अर्थ इन की समस्या को समाप्त करने को कहा। कहा कि अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जाए।
वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिजली की लाइनों के ऊपर से जाने वाले पेड़ों एवं पेड़ों की शाखाओं को जल्द कटवाए। जिला मुख्यालय स्तर पर फायरब्रिगेड स्टेशन की स्थापना के लिए तहसीलदार सदर को भूखंड तलाशने हेतु निर्देशित किया। डीएम ने बताया कि वहलना चौक स्थित रोड का निर्माण कार्य भी जल्दी कराया जाएगा। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र परमहंस मौर्य मौजूद रहे।