फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prohibition on purchasing centers paddy increased the difficulty of farmers

क्रय केंद्रों धान खरीद पर पाबंदी ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल

Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Prohibition on purchasing centers paddy increased the difficulty of farmers
चरथावल। लखनऊ से ग्रामीण क्षेत्र में बनें केंद्रों पर धान खरीद बंद करने के फरमान से किसानों में मायूसी है। शुक्रवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी केंद्रों पर ग्रामीण अंचलों में खरीद का लॉगिन बंद कर दिया है। अचानक शासन द्वारा खरीद पर ब्रेक लगाने के बाद देहात इलाके के किसानों को मुजफ्फरनगर नवीन मंडी में आपूर्ति करने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लखनऊ से खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त अरुण सिंह ने खरीफ विपणन के तहत धान खरीद के संबंध में नया आदेश दिया है। बताया कि वेस्ट यूपी में मंडी स्थल से बाहर सभी क्रय केंद्र शून्य कर दिए गए है। जबकि मंडी स्थल पर सिर्फ एक केंद्र पर खरीद की व्यवस्था जारी रहेगी। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंडी के बाहर स्थित क्रय केंद्रों पर एक क्रय केंद्र संचालित रहेगा। केंद्रों पर खरीद बंद करने के पीछे प्रदेश में धान खरीद के सापेक्ष 2143.81 करोड़ रुपये का बकाया बताया गया है।
विज्ञापन

उधर, चरथावल केंद्र के एसएमआई मुकेश कुमार ने बताया चरथावल और बघरा में गत वर्ष 3368 के सापेक्ष 3578 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। उन्होंने केंद्र बंद करने के निर्देश जिला विपणन अधिकारी ने दिए है। बता दें कि सरकार ने धान क्रय केंद्रों को 31 जनवरी तक चालू रखने के आदेश थे। भाकियू जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया अचानक केंद्रों पर खरीद बंद होने से चरथावल के अलावा मोरना और पुरकाजी ब्लॉक में किसानों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। किसान स्वाभिमान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. अमरीश राणा ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र बंद होने से किसानों को एमएसपी पर धान का मूल्य नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि अपर आयुक्त के आदेश पर जिले के आठ केंद्र पुरकाजी, मोरना, जाीसठ, खतौली, चरथावल, शेरपुर, सिखरेड़ा और हुसैनपुर रामराज में खरीद बंद कर दी है। नवीन मंडी स्थल पर एक कांटे पर शुक्रवार से खरीद की जा रही है। इस वर्ष के लक्ष्य 4200 मीट्रिक टन के सापेक्ष 3459.80 की खरीद हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष पूरी खरीद 3232.50 मीट्रिक टन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed