फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Program dedicated to the welfare of the nation is a commendable initiative: Justice Tahir

राष्ट्र कल्याण को समर्पित कार्यक्रम सराहनीय पहल : जस्टिस ताहिर

Sun, 11 Jun 2023 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Program dedicated to the welfare of the nation is a commendable initiative: Justice Tahir
गुरकुल कुटेसरा में चल रहे सात दिवसीय चतुर्वेद यज्ञ का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। इलाहबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मोहम्मद ताहिर हसन ने कहा राष्ट्र कल्याण के समर्पित कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे आयोजन से देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित होती है।
गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा में चल रहा सात दिवसीय चतुर्वेद पारायण यज्ञ को रविवार को वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि बहेड़ी निवासी जस्टिस ताहिर हसन ने कहा कि शांतिपूर्ण और पवित्र माहौल में किए जा रहे कार्यक्रम से युवा पीढ़ी निश्चित प्रेरित होगी। इस तरह के आयोजनों से देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिलती है और राष्ट्र कल्याण की भावना का जागृत होती है। उन्होंने देश को विश्व गुरु बनाने की अपील की।
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर केपीएस मलिक रहे। उन्होंने कहा कि यज्ञ पद्धति अपनाएं और रोग दूर भगाएं। इससे तमाम बीमारियां खत्म हो जाती है। उत्तराखंड आर्य समाज के शिरोमणि डाॅक्टर डीपी यादव आदि ने यज्ञ में पूर्ण आहुति प्रदान कर राष्ट्र कल्याण की कामना की। यज्ञ के ब्रह्मा कुलपति पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के डॉ महावीर ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य यजमान सत्यप्रकाश त्यागी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। आचार्य अमित शास्त्री ने ‘प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से’ प्रस्तुत कर यज्ञ के महत्व को बताया। यज्ञ के उपरांत लोगाें ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पधारे सभी आचार्यों को सम्मानित किया गया। संचालन डॉक्टर योगेश और बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी ने किया। गुरुकुल पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, पीयूष गोयल, बृजेश कपिल, अरविंद त्यागी और शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed