फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Professional course fees will not be charged more than prescribed

निर्धारित से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे व्यवसायिक कोर्स की फीस

Wed, 29 Jun 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Professional course fees will not be charged more than prescribed
राज्य सरकार ने बीटेक, बीफार्मा के लिए शुल्क निर्धारित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के निजी प्राविधिक शैक्षणिक संस्थाओं के लिए राज्य सरकार ने शुल्क तय कर दिया है। व्यवसायिक कोर्स करा रही शिक्षण संस्थाएं निर्धारित शुल्क से अधिक की वसूली नहीं कर पाएगी।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवसायिक कोर्स संचालित करने वाली शिक्षण संस्थाएं छात्र-छात्राओं से अब मनमानी फीस नहीं वसूल सकेगी। राज्य सरकार से निर्धारित फीस से अधिक नहीं ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि बीटेक, बी फार्मा, एमटेक, एमफार्मा, बीएफए, एमएफए आदि का शुल्क तय हो चुका है। राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र के डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी संस्थानों में तीन वर्षीय सभी पाठ्यक्रम एवं फार्मेसी पाठ्यक्रम का शुल्क भी तय कर दिया है। इसमें डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग का शुल्क 30 हजार 150 रुपये प्रति वर्ष, डीफार्मा का 45 हजार, डीआर्क का 30 हजार 250 रुपये, डीएचएमसीटी का 31 हजार 300 प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है। दो वर्षीय अन्य पाठ्यक्रमों का 22 हजार 500 निर्धारित किया है। इस शुल्क में छात्रावास शुल्क, विश्वविद्यालय बोर्ड परीक्षा शुल्क, जमानत की धनराशि इसमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन

किस कोर्स की कितनी फीस
कोर्स निर्धारित फीस
बीटेक 55 हजार रुपये
बीफार्मा 63 हजार 300 रुपये
बी आर्की 57 हजार 730 रुपये
बीएफए 85 हजार 250 रुपये
बीएफएडी 85 हजार 250 रुपये
बीएचएमसीटी 70 हजार रुपयेे
एमबीए 58 हजार 700 रुपये
एमसीए 55 हजार रुपये
एम फार्मा 68 हजार 750 रुपये
एम आर्की 57 हजार 500 रुपये
एम टेेक 57 हजार 500 रुपये
--------------------
निर्धारित से अधिक की वसूली पर कार्रवाई
प्रशासन के माध्यम से निर्धारित शुल्क की जानकारी शिक्षण संस्थाओं के दे दी गई है। शासन के आदेश का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। - गजेंद्र कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed