फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Shukdev Muni

Muzaffarnagar News: शुकदेव मुनि की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Fri, 21 Apr 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Shukdev Muni
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में तीर्थ के अधिष्ठात्री देवता शुकदेव मुनि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर में शुकदेव की दिव्य झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी ओमांनद महाराज ने श्री शुकदेव रूप द्वार पर महामुनि शुकदेव की झांकी का पूजन कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा दंडी आश्रम, स्वामी कल्याणदेव तिराहा, अंबेडकर तिराहा, श्री शुकदेव गंगा घाट, हनुमद्धाम, गणेश धाम होते भागवत पीठ पहुंची।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी ओमांनद महाराज ने कहा कि परमहंस चूड़ामणि जीवन मुक्त शुकदेव का दिव्य जीवन दर्शन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की पराकाष्ठा है। वह भागवत के दिव्य ज्ञान के प्रवक्ता माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुकतीर्थ धाम भगवान शुकदेव जी की ज्ञान और तपो भूमि है। इस दौरान कथा व्यास कृष्ण तनय महाराज, यजमान सत्य नारायण, दिनेश, अचल कृष्ण शास्त्री, गिरीश चंद्र उत्प्रेती, सीताराम महाराज, विपिन गर्ग, ठाकुर प्रसाद, दीपक मिश्रा, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed