{"_id":"5e41aea38ebc3ee5a72bc546","slug":"procession-taken-out-of-mohalla-devidas-khatauli-news-mrt468297931","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत शिरोमणी रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत शिरोमणी रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
खतौली में संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा में झांकी।
- फोटो : KHATAULI
संत शिरोमणी रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली
खतौली। संत रविदास जयंती पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
संत रविदास प्रबंधक कमेटी की ओर से मोहल्ला देवीदास से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ सीओ आशीष प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा ढाकन चौक, जानसठ तिराहा, इंदिरा मूर्ति, बड़ा बाजार से होते हुए मोहल्ला देवीदास पहुंच कर संपन्न हुई। नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर शिविर लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। अध्यक्ष दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, हरिओम, सुनील कुमार, सोराज सिंह, प्रवेश कुमार, सोमदत्त, गोविंद, रोजी, हुकमचंद, रविकांत, गौरव, सावन कुमार का सहयोग रहा।
सिखेड़ा। गांव भंडूरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई।
संत रविदास जयंती पर गांव में शोभायात्रा बैंडबाजों व ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में संत रविदास, मां पार्वती और राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से निकाली गई। प्रधान शाहिद उर्फ बाबू, पूर्व प्रधान बालिस्टर, राजसिंह, निर्भय, जयपाल सिंह, राजेश कुमार, कैलाश चंद, पुष्पेंद्र, मास्टर प्रेम सिंह, नितिन, जितेंद्र का सहयोग रहा। इसके अलावा बिहारी, खेड़ी विरान और सिखेड़ा में भी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जिला पंचायत सदस्या पति पुष्पांकर पाल भिक्की, प्रधान प्रमोद कुमार, भाजपा नेता प्रवेश पाल और डाक्टर दानवीर सिंह मौजूद रहे।