{"_id":"6259b42b34aa5257d176b9d2","slug":"procession-taken-out-in-the-town-on-the-occasion-of-balaji-jayanti-muzaffarnagar-news-mrt584683311","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी जयंती के अवसर पर कस्बे में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी जयंती के अवसर पर कस्बे में निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
बालाजी जयंती पर खामपुर में शोभायात्रा निकालते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। बालाजी युवा संगठन खतौली के तत्वावधान में बालाजी जयंती का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन ने की।
जयंती का शुभारंभ मीरापुर रोड स्थित किसान सेवा केंद्र से हुआ। शोभायात्रा में कई बैंड, डीजे, गणेशजी, श्रीराम, शिव भगवान सहित अन्य झाकियंा मनमोह रही थी। कस्बे में शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए समाज सेवियों सहित राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्टाल लगाए हुए थे। बालाजी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। रास्ते मे जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। बालाजी की शोभायात्रा नगर में जानसठ रोड, जानसठ तिराहा, जीटी रोड, अशोक स्तंभ, पैठ रोड, ढाकन चौक, सरायगाड़ी, बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति, घंटाघर, जानसठ तिराहा होते हुए ओवर ब्रिज के नीचे स्थित शिव मूर्ति पर पहुंचकर समाप्त हुई।
पंडित नितिन कुमार ने बताया कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्री विष्णु को राम अवतार के वक्त सहयोग करने के लिए रुद्रावतार हनुमान का जन्म हुआ था। संगठन के अध्यक्ष उत्तम कुमार, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार, चंद्रपाल, ठा. रवित सोम, विनिश साहनी, नीरज गौतम, टीटू धीमान, सोनू, प्रवीण बागड़ी, नवीन त्यागी, सौरभ सैनी सहित आशीष कुमार का सहयोग रहा।
शोभायात्रा में मदन छाबड़ा, राकेश प्रजापति, मोहित जैन, विकास कौशिक, अमित उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, सुधीश पुण्डीर, नरेंद्र जैन उर्फ गुल्लू, विजय शास्त्री, ऋषभ जैन, पुनीत जैन, अनुज सहरावत आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बालाजी जयंती पर खामपुर में शोभायात्रा निकालते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में बालाजी जयंती में श्री गणेश भगवान की झाकी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में बालाजी जयंती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में बालाजी जयंती में बालाजी के रथ पर यज्ञमान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन