{"_id":"57dede8d4f1c1b1a0aa82771","slug":"problems-did-go-to-the-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में जाकर सुनी समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में जाकर सुनी समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
problem
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। भाजपा के आंवला लोकसभा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही केंद्र की नीतियों का गुणगान किया।
गांव मुथरा और अलावलपुर में बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने मुल्क को सिर्फ घोटाले दिए हैं।
कई मंत्री और नौकरशाह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे रहे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ दो साल में जितनी विकास की योजनाएं चालू की हैं, वह पिछले 50 साल के कार्यों पर भारी है। हर वर्ग के लिए देश में ऐतिहासिक विकास की योजनाओं का चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर वर्ग के गरीब लोगों को आवास मुहैया कराया जा रहा है। गरीबों का गैस चूल्हे पर रोटी पकाने का सपना साकार हो गया है।
राशन डीलरों पर धांधली पर अंकुश लगाने के लिए सब्सिडी खातों में भेजने का योजना चल रही है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार के समुचित अवसर मुहैया कराने का वादा पूरा करने के लिए मेक इन इंडिया को लागू किया है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय कश्यप ने कहा कि सूबे में चाचा-भतीजे की लड़ाई सामने आ गई है। जिससे साफ हो गया है कि सूबे के सीएम का काम करने की आजादी नहीं है।
सांसद के दौरे के समय मुथरा प्रधान सुरेश पाल, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, पंकज त्यागी, हरेंद्र पाल सिंह, मोतीराम कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, इंद्रपाल सिंह, सुंदरपाल, विकास आर्य, नीतू पांचाल, पंकज कश्यप आदि मौजूद रहे।