फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Janmashtami 2020 News in Hindi: Priests of temples engaged in preparing for Janmashtami festival

Janmashtami 2020: जन्माष्टमी पर्व की तैयारी में लगे मंदिरों के पुजारी

Sun, 09 Aug 2020 12:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2020 News in Hindi: Priests of temples engaged in preparing for Janmashtami festival
जन्माष्टमी 2020
जन्माष्टमी पर्व की तैयारी में लगे मंदिरों के पुजारी
विज्ञापन

खतौली। कोरोना वायरस की चपेट में आकर लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण दहशत का माहौल बनता जा रहा है। इसका सीधा असर त्योहारों पर भी देखने को मिल रहा है। रक्षाबंधन के बाद हिंदुओं का जन्माष्टमी बड़ा पर्व मनाना जाता है। जिसको लेकर मंदिरों के सजाने संवारे का काम कई दिन पहले ही शुरू हो जाता है। इस बारे में मंदिरों के पुजारियों बातचीत की गई।
--मोहल्ला कांशीराम में स्थित श्री संकीर्तन मंडल गीता भवन के पुजारी पंडित मोहन श्याम शर्मा का कहना था कि मंदिरों में साफ-सफाई की जा रही है। मंदिरों को सजाने का काम भी किया जाएगा, लेकिन इस बार कोरोना के चलते गत वर्ष की भांति श्रद्धालुओं में उत्साह कम देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि हर बार बच्चों द्वारा मनमोहक झाकियां लगाकर मंदिर सजाए जाते थे, लेकिन इस बार कमेटी समय पर क्या निर्णय लें, यह उन्हीं के हाथ में है। लेकिन कोरोना के चलते सभी श्रद्धालु त्योहार घर पर ही रहकर सुरक्षित मनाएं।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित श्री मनकामेश्वर शिव मंदिर के पुजारी वीर नारायण शास्त्री का कहना है कि मंदिर की पुताई का काम लगभग पूरा होने वाला है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म महोत्सव में पालना डालकर आरती व प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस बार झांकियां से बचा जाएगा। चूंकि कोरोना के चलते भीड़ भीड़ परेशानी का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जीटी रोड स्थित श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर खतौली के पुजारी लक्की शर्मा का कहना है कि मंदिरों को सजाने का काम धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया है। कोरोना काल में सभी श्रद्धालु सड़कों पर न घूमकर त्योहार को घर पर ही मनाएं। महामारी के समय में घर पर ही रहकर पूजा अर्चना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed