फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations to land Prashant from Meerapur and Narendra from Charthaval

मीरापुर से प्रशांत और चरथावल से नरेंद्र को उतारने की तैयारी

Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations to land Prashant from Meerapur and Narendra from Charthaval
प्रशांत गुर्जर, पूर्व एमएलसी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर से प्रशांत और चरथावल से नरेंद्र को उतारने की तैयारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा में जिले की चार सीटों पर वर्तमान विधायकों को ही चुनाव मैदान में उतारने पर लगभग सहमति बन गई है। जबकि मीरापुर से पूर्व एमएलसी प्रशांत गुर्जर और चरथावल सीट से पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप को चुनाव लड़ाए जाने की तैयारी है। आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होने की संभावना है।
मीरापुर से भाजपा के विधायक अवतार भड़ाना के रालोद में शामिल हो जाने के कारण टिकट के लिए रस्साकशी चल रही थी। पैनल में भाजपा के जाट और गुर्जर नेताओं के बीच बाजी थी, लेकिन हाईकमान ने बसपा से एमएलसी रहे प्रशांत गुर्जर के नाम को हरी झंडी देने की तैयारी की है। प्रशांत की पत्नी हेमलता चौधरी बागपत से बसपा के टिकट पर 2012 में विधायक बनीं थी। प्रशांत ने 2017 का चुनाव बसपा के टिकट पर ही गढ़ सीट से लड़ा था। चुनाव में हार के बाद वह बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। बागपत सीट से इस बार वह टिकट दावेदार थे, लेकिन नेतृत्व ने उन्हें मीरापुर सीट पर उतारा है। चरथावल सीट से भाजपा के विधायक और मंत्री विजय कश्यप के निधन के कारण इस बार यहां भी टिकट के लिए रस्साकशी चल रही थी। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को यहां से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

दहेज हत्या में जेल में रह चुके कश्यप
पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप दहेज हत्या के मामले में जेल में रह चुके हैं। 17 जातियों का संगठन चलाते हैं और बसपा में वह कई राज्यों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पुत्रवुध हिमानी कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टिकट नहीं बदले जाएंगे
मुजफ्फरनगर सदर सीट से राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, खतौली से विक्रम सैनी, बुढ़ाना से उमेश मलिक और पुरकाजी सीट से प्रमोद उटवाल को ही चुनाव लड़ाया जाएगा।

नरेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद

नरेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed