{"_id":"67a11bc3d86119f35a0a42ab","slug":"preparations-for-valentines-week-begin-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-139019-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वेलेंटाइन वीक की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वेलेंटाइन वीक की तैयारी शुरू
विज्ञापन
मालवीय चौक स्थित बेकरी शॉप पर भी गिफ्ट से सजे हुए आए नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। इसे प्यार का इजहार करने का खूबसूरत मौका माना जाता है, लिहाजा इसे लेकर युवाओं में उत्साह है। वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाजार और रेस्टोरेंट भी इसके लिए तैयार हैं। कई बाजारों में गिफ्ट सेंटर सजने लगे हैं।
गिफ्ट सेंटर पर खरीदारी शुरू : कुछ साल पहले तक 14 फरवरी के दिन को ही खास दिन के रूप में मनाए जाने का चलन था लेकिन अब इसे पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाने लगा है। सप्ताह भर मनाए जाने वाले उत्सव की शुरूआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ होगी।
इस बीच मनाए जाने वाले चॉकलेट डे, टैडी- डे पर इनकी बिक्री भी बेशुमार होगी। इसके लिए बाजारों ने तैयारी कर ली है।शहर के भगत सिंह रोड, गोल मार्किट, गांधी कॉलोनी, मॉल के गिफ्ट सेंटर से लेकर कृष्णापुरी की दुकानों में रौनक है। नई मंडी स्थित गिफ्ट गैलरी संचालक दिनेश गुप्ता ने बताया कि युवाओं की पसंद को देखते हुए आकर्षक गिफ्ट आइटम मौजूद हैं। चॉकलेट सेट, टेडी, विशेष प्रकार के फोटो फ्रेम, फूलों की अलग-अलग वैरायटी है।