फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations for Kartik fair in full swing, main bath on 27th November

Muzaffarnagar News: मोरना - कार्तिक मेले की तैयारियां तेज, 27 नवंबर को मुख्य स्नान

Thu, 16 Nov 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Kartik fair in full swing, main bath on 27th November
शुकतीर्थ मेला ग्राउंड का निरीक्षण करते उप जिला अधिकारी रामेश्वर सुधाकर एवं अपर मुख्य अधिकारी पव
- शुकतीर्थ स्थित जिला पंचायत गेस्ट हाउस में हुई अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। शुकतीर्थ में कार्तिक मेले की तैयारियों शुरू हो गई हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने, प्रकाश की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम जानसठ रामेश्वर सुधाकर ने कहा कि मेले प्राचीन संस्कृति के प्रतीक हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी से कम करें। संत महात्माओं एवं नगर वासियों के सहयोग से ही मेला सफल हो पाएगा। मुख्य स्नान 27 नवंबर का रहेगा।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल ने बताया कि कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन 24 से 28 नवंबर तक होगा। जिसमें मुख्य स्नान 27 नवंबर का रहेगा। मेले की तैयारी को लेकर शुकतीर्थ स्थित जिला पंचायत गेस्ट हाउस में बैठक में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि मेले आने वाले प्रत्येक वाहन की तलाशी हर हाल में होगी। गुंडागर्दी और अराजक तत्व को चिह्नित करने के लिए मुख्य मार्ग को सहित मेला बाजार मीना बाजार आदि में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य गंगा घाट पर गहरे पानी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाने के आदेश मेले ठेकेदार नरेंद्र गर्ग को दिए। एमडीएम विभाग अधिकारी को रात्रि में रोशनी के लिए हाई मास्क लाइटों को तुरंत ठीक कराए जाने को कहा। गंगा सेवा समिति के सचिव महकर सिंह को घाट पर पुजारी की व्यवस्था अच्छी तरह बनाए जाने के दिशा-निर्देश दिए। स्नान के दौरान गोताखोर तैनात रहेंगे। मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क की साइड में बने गड्ढे को तुरंत भरने के आदेश दिए गए। ताकी मेले के दौरान दुर्घटना की रोकथाम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखें, गन्ना विभाग स्टाल, गन्ना शोध केंद्र स्टॉल, पशु विभाग स्टॉल, मशीनरी प्रदर्शनी आदि बंदोबस्त अच्छा होना चाहिए। दुर्गा धाम, सच्चा धाम, एसडी इंटर कॉलेज आदि के निकट पार्किंग का स्थान बनेगा। इस दौरान शासन प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर सीओ देवव्रत वाजपेई, थाना प्रभारी राजीव शर्मा, जेई कुशल वीर सिंह, मेला लिपिक सुरेंद्र सिंह, स्टेनो अक्षय शर्मा, प्रधान राजपाल सैनी, आचार्य अजय कृष्णा, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed