फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations for Bird Festival started in Hyderpur Wetland

हैदरपुर वेटलैंड में शुरू हुई बर्ड फेस्टीवल की तैयारियां

Sun, 31 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Bird Festival started in Hyderpur Wetland
हैदरपुर वेटलैंड में शुरू हुई बर्ड फेस्टिवल की तैयारियां
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। वन विभाग द्वारा हैदरपुर वेटलैंड में दो फरवरी से शुरू होने वाले बर्ड फेस्टिवल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बर्ड फ्लू की दहशत के चलते वेटलैैंड को लगातार सैनिटाइज करने के साथ ही पक्षियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

हैदरपुर वेटलैंड में दो फरवरी से बर्ड फेस्टिवल शुरू होना है। इसमें देशभर से पर्यटक वेटलैंड में घूमने और पक्षियों को निहारने के लिए आते हैं। इस बार क्षेत्र में बर्ड फ्लू की दहशत के चलते वन विभाग बर्ड फेस्टिवल को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि बर्ड फ्लू के चलते वेटलैंड क्षेत्र को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। इसमें पर्यटकों की आवाजाही वाले स्थलों के साथ ही वॉचिंग हट, वॉचिंग टावर आदि पर भी सैनिटाइजेशन प्रक्रिया लगातार की जा रही है। वहीं, पक्षियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं गईं हैं, जो लगातार शिफ्टवाइज काम करते हुए प्रवासी पक्षियों पर नजर रख रहीं हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जनपद बिजनौर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बावजूद अब तक वेटलैंड में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद पक्षियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed