Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prayers to Allah, illness ends soon

अल्लाह से मांगी दुआएं, जल्द खत्म हो बीमारी

Fri, 01 May 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Prayers to Allah, illness ends soon
इस्लाम राना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अल्लाह से मांगी दुआएं, जल्द खत्म हो बीमारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के साये में इस बार रमजान की खुशियां नदारद हैं। मुस्लिम मोहल्लों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बड़े, बुजुर्गों के साथ बच्चे भी घरों में ही कैद हैं। हर वर्ष रमजान के पहले जुमे की नमाज को लेकर उल्लास होता था, इस बार नजर नहीं आया। बुजुर्ग भी पहली बार रमजान माह इस तरह पाबंदियों के साये में होते देख रहे हैं, अमर उजाला टीम ने वार्ता कर उनके विचार साझा किए।
शहर के अंबा विहार निवासी सरकारी मास्टर मोहम्मद अनवर (59 वर्ष) कहते हैं कि उम्र के इस मोड़ पर पहली बार देख रहे हैं कि रमजान के पाक महीने की इबादत और नमाज घर में रहकर करनी पड़ रही है। देश की भलाई के लिए हम हुुकूमत के साथ हैं और लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करते हुए दुआएं कर रहे हैं कि जल्द इस बीमारी का खात्मा हो। पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स, सफाईकर्मी व मीडियाकर्मी भाई देश की सेवा में लगे हैं, उन्हें भी दिल से सेल्यूट करते हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला खालापार निवासी उर्दू अनुवादक इमरान जीशानी (58 वर्ष) कहते हैं कि अपनी उम्र में पहली बार ऐसा मंजर देखा है कि रमजान में नमाज घर में अदा करनी पड़ रही है। हम अपने वतन से मोहब्बत करते हैं। हुकूमत ने जो लॉकडाउन किया हुआ है, वो दुनिया के ताजा हालातों के लिए बेहद जरूरी है। हर नागरिक को वतन में अमन सुकून हो और जल्द आपदा ख़त्म हो, इसके लिए दुआ करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सुजड़ूू निवासी हाजी शरीफ अहमद राणा (68 वर्ष) कहते हैं कि पहली मर्तबा ऐसे रमजान देखे हैं, जब इबादत घर में की जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े मरकज सऊदी अरब में मस्जिदें बंद हैं, ऐसे में हमें भी अपने मुल्क के कानून का पालन करते हुए घर रहकर नमाज अदा करनी चाहिए। रमजान में यही दुआ कर रहे हैं कि इस आपदा से देश, दुनिया को जल्द निजात मिले।

गांव सुजड़ूू के ही इस्लाम राणा (64 वर्ष) कहते हैं कि जिंदगी में पहली बार घर में रहकर इबादत व नमाज करनी पड़ रही है। रमजान का महीना इबादत का है। इस बार के हालात इसकी इजाजत नहीं देते कि नमाज मस्जिदों में हो। हम सभी घरों में रहकर नमाज अदा करते हुए अल्लाह से मुल्क व दुनिया से इस बीमारी के जल्द खत्म होने की दुआएं कर रहे हैं।

हाजी शरीफ अहमद।

हाजी शरीफ अहमद।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

इमरान जीशानी।

इमरान जीशानी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मौहम्मद अनवर।

मौहम्मद अनवर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed