{"_id":"62094d76d0db1d252f10c2dd","slug":"prana-pratishtha-of-idols-in-the-temple-muzaffarnagar-news-mrt576873210","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। सिद्ध पीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर व ठाकुरद्वारा मंदिर में नगर परिक्रमा के बाद विधि विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
कस्बे के सिद्ध पीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर में माता सीता व ठाकुरद्वारा मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की पुन: स्थापना की गई। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक सप्ताह से चला। पंडित त्रिलोकी नाथ शास्त्री, श्याम सुंदर शर्मा व रामप्रसाद शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। रविवार सुबह ठाकुरद्वारा मंदिर में हवन आयोजित किया गया। यजमान माधोराम, संजय कुमार व विजय बंसल रहे। बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ मूर्तियों की नगर परिक्रमा कराई गई। जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा करने के साथ आरती उतारी। नगर परिक्रमा के बाद मंदिरों में पूरे विधि विधान से मंत्रोचारण के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इस दौरान सिद्ध पीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर के प्रधान घनश्याम दास बंसल के अलावा मणिकांत गोयल, वैभव गोयल, रजत गर्ग, नवीन राणा, अशोक शर्मा, सभासद उमेश गोयल, सुरेंद्र जिंदल, अजय बंसल, सुनील सिंघल, रवि गर्ग, विजय गोयल आदि मौजूद रहे।