फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pramod Tyagi won post of President in Muzaffarnagar District Bar Association elections

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव: मुजफ्फरनगर में प्रमोद अध्यक्ष और सुरेंद्र चुने गए महासचिव, 12 घंटे चली मतगणना

Sat, 14 Feb 2026 08:55 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 14 Feb 2026 08:55 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के बाद मैराथन मतगणना से नतीजे घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी 602 वोट पाकर विजयी रहे, जबकि महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक 587 वोट से जीते। देर रात तक समर्थकों ने जश्न मनाया और विजेताओं का स्वागत किया।

विज्ञापन
Pramod Tyagi won post of President in Muzaffarnagar District Bar Association elections
प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र मलिक चुने गए महासचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। मैराथन मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने 602 और महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक 587 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। समर्थकों ने खुशी मनाई। विजेताओं पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। देर रात तक जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन


एसोसिएशन के चुनाव में  कुल 2382 अधिवक्ताओं में से 1911 ने 71 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया था। शनिवार को फैंथम हॉल में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दिनभर अधिवक्ताओं और उनके समर्थकों की नजर मतगणना स्थल पर टिकी रही। देर रात घोषित नतीजों में प्रमोद त्यागी विजयी हुए।  दूसरे स्थान पर रहे अंजुम खान को 543 वोट मिले। महासचिव पद पर  सुरेंद्र कुमार मलिक की जीत हुई। दूसरे स्थान पर रहे प्रदीप कुमार मलिक ने  412 वोट हासिल की।

विज्ञापन
 

जीत के बाद समर्थक जश्न में डूब गए। विजेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। ढोल की थाप पर खुशी मनाई गई।  मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि करीब 12 घंटे चली मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में 73 नामांकन और 71 प्रत्याशी
एसोसिएशन के चुनाव में 23 पदों पर 73  नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से अबरार अहमद और कमल मित्तल ने अपना-अपना  नामांकन वापस ले लिया।  कुल 2382 अधिवक्ताओं में से 1911 ने 71 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया।  

मैराथन मतगणना, फैंथम हॉल में डटी रही एल्डर कमेटी
मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू कर दी गई थी। करीब 12 घंटे चली मतगणना के दौरान  एल्डर कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश त्यागी, वरिष्ठ सदस्य नासिर अली, हसानंद शर्मा ने निगरानी की। इसके अलावा  चुनाव अधिकारी ललित शर्मा, रमेश चंद गोयल, ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर, सरब सिंह, कैलाश चंद, मनोज सौदाई, सतेश्वर तोमर ने मतगणना कराई।

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, फिर चूके अंजुम
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पांच पैनल मैदान में उतरे थे। बाजी प्रमोद त्यागी के हाथ लगी। पूर्व एडीजीसी अंजुम खान ने लगातार दूसरे साल कांटे का चुनाव लड़ा। शुरूआती  रुझान में वह पीछे चल रहे थे और पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल बढ़त पर थे लेकिन गिनती बढ़ने के साथ-साथ अनिल जिंदल तीसरे स्थान पर चले गए और अंजुम खान दूसरे स्थान पर रहे। पिछले साल  भी अंजुम खान केवल सात वोट के अंतर से चुनाव हार गए थे।  इसके अलावा पुरकाजी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र मैनवाल चौथे स्थान पर रहे। अर्जुन सिंह को आखिरी स्थान से संतोष करना पड़ा। 

चुनाव में इस तरह मिले वोट
अध्यक्ष :
  • प्रमोद त्यागी - 602
  • अंजुम खान- 543
  • अनिल जिंदल- 508
  • सुरेंद्र पाल मैनवाल-177
  • अर्जुन सिंह =57 

महासचिव
  • सुरेंद्र कुमार मलिक- 587
  • प्रदीप कुमार मलिक- 412
  • जितेंद्र कुमार- 396
  • नवाब अली चौधरी- 350
  • विकास त्यागी- 138

वरिष्ठतम उपाध्यक्ष
  • चंद्रवीर चौधरी- 680
  • ईश्वर चंद त्यागी - 477
  • धर्मेंद्र कुमार पुंडीर- 336
  • नरेंद्र सिंह कश्यप- 322

कोषाध्यक्ष
  • नीशुकांत शर्मा- 620
  • मुनव्वर हुसैन=548 
  • सुधीर कुमार चौहान- 412
  • अमित कुमार जैन -133
  • सुभाष चंद्र गर्ग- 127

इन प्रत्याशियों ने भी लहराया जीत का परचम
  • वरिष्ठ  उपाध्यक्ष (02)  : राधेश्याम त्यागी (628) एवं सनसवीर बालियान (522)।
  • उपाध्यक्ष दो (02)  : अमित मैनी (857) एवं अमित भारद्वाज (555)।
  • सहसचिव (03) : गीता रानी (865), ताजीम (723) एवं निशा रानी (689)।
  • वरिष्ठ सदस्य (06) : शशि प्रभा (874), जय कुमार नायडू (830), दीपक धीमान (796), मुस्तकीम अली (760), प्रशांत कुमार (697) व तरुण सौदे (655)।
  • कनिष्ठ सदस्य (06) : ताहिर राव (711), शिखा चौधरी (668), प्रिंस गोलियान (633), प्रभात बालियान (621), कमरुना गौर (613) और नितिन  राठी (607) चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed