फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pramod stood first and Anish second in the boys category

Muzaffarnagar News: बालक वर्ग में प्रमोद प्रथम और दूसरे स्थान पर रहा अनीश

Fri, 07 Feb 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Pramod stood first and Anish second in the boys category
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जटवाड़ा में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जटवाड़ा में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आकाश वाजपेई ने बताया कि ऊंची कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रमोद कुमार प्रथम, अनीश यादव द्वितीय, सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में छात्रा इल्मा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, आतिफा व आफरीन में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में रोहन कुमार ने प्रथम, प्रमोद कुमार ने द्वितीय, सत्यम यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में इल्मा ने प्रथम, आफरीन ने द्वितीय, आतिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट के फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में अखिलेश यादव ने प्रथम, हेमंत त्यागी ने द्वितीय, सौरभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही बालिका वर्ग में साक्षी ने प्रथम, प्रतिज्ञा ने द्वितीय, शालू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में बालक वर्ग में अंकुर ने 47.42 मीटर भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आयुष कुमार ने द्वितीय, पंकज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed