फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prabhatferi taken out on the occasion of Prakashotsav of Guru Gobind Singh

Muzaffarnagar News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

Sun, 01 Jan 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Prabhatferi taken out on the occasion of Prakashotsav of Guru Gobind Singh
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

देवबंद। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पांच दिवसीय प्रभातफेरियों के तीसरे दिन नव वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में विशाल प्रभातफेरी निकाली गई।

प्रभातफेरी रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सुभाष चौक, संत नगर कॉलोनी, लाजपत नगर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, कैलाशपुरम कॉलोनी और अशोक विहार से होते हुए मोहल्ला दुध्धा स्थित गोपाल अरोड़ा व ऋषभ अरोड़ा के आवास पर पहुंची। जहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी में निशान साहिब लेकर आगे चल रहे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे, जबकि पीछे संगत गुरवाणी गायन करते हुए चल रही थी। ज्ञानी गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, बबनीश कौर, जितेश बत्रा और भोली मनचंदा ने गुरवाणी गायन कर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने बताया कि पांच जनवरी को प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर गुरजोत सिंह सेठी, सचिन छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह, दीपक अरोड़ा, हर्ष भारती, जसवंत सिंह, गुरजंट सिंह, सन्नी सेठी, राजपाल सिंह, हर्ष बत्रा, हर्षप्रीत मनचंदा, चरण सिंह, अशोक मल्होत्रा व डॉ. अशोक चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed