फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Power supply wobbles from heat and overload

गर्मी और अधिक लोड से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

Fri, 11 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply wobbles from heat and overload
गर्मी और अधिक लोड से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जबरदस्त गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है। इससे लोड अधिक पड़ने से एक ओर जहां वोल्टेज डाउन हो रहे हैं, वहीं लाइनें ट्रिप होने से ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। पर्याप्त बिजली नहीं आने से पेयजल व्यवस्था भी डगमगा गई है। बिजली, पानी नहीं मिलने से नागरिक परेशान है।
शहर क्षेत्र में एकाएक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। लगातार बिजली सप्लाई में कट लग रहे हैं और बार-बार लाइट गुल भी हो रही है। शहर के एक हिस्से में लाइट आती है तो दूसरा हिस्सा अंधकार में डूब जा रहा है। लोगों के इंवर्टर भी ठप हो रहे हैं। दरअसल, पिछले एक पखवाड़े से पारा लगातार 37 डिग्री से ऊपर जा रहा है। इससे दिन भर तेज गर्मी व लू के थपेड़ों के बाद रात को भी जबरदस्त उमस हो रही है। इस कारण बिजली की खपत बढ़ गई है, जबकि विभाग पुराने संसाधनों के बूूते ही काम कर रहा है। इससे लगातार लाइनें ट्रिप कर रहीं हैं और वोल्टेज डाउन हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए विभाग को बार-बार बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। आलम यह है कि घरेलू बिजली आपूर्ति में जरूरी 440 वोल्ट के बजाए कई बार तो ये वोल्टेज 330 वोल्ट तक डाउन हो जाते हैं, जिससे बिजली की मोटर काम करना बंद कर देता है। इस कारण लोगों को पेयजल आपूर्ति भी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। विद्युत निगम लगातार आपूर्ति ठीक करने के उपाय करने में जुटा है, लेकिन जब तक बारिश नहीं होती, तब तक बिजली आपूर्ति की यही बदहाली जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर तिराहे के हालात सुधरे, शहर में बदहाली
मुजफ्फरनगर। लगातार ट्रिप करतीं लाइनें और लो-वोल्टेज के चलते बिजली विभाग लगातार सुचारु आपूर्ति करने के लिए प्रयासरत है। टाउनहाल शहर के एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि बधाई कलां से रामपुर तिराहा का सब स्टेशन अलग कर दिया गया है। इससे वहां वोल्टेज की समस्या खत्म हो गई है और भोपा रोड स्थित 132 केवीए सबस स्टेशन का लोड भी कम हुआ है। हालांकि शहर क्षेत्र में समस्या जस की तस बनी हुई है।
महावीर चौक सब स्टेशन लगातार ओवरलोड
मुजफ्फरनगर। लगातार बिजली गुल रहने के साथ ही लो-वोल्टेज से जूझ रहे शहर क्षेत्र को महावीर चौक स्थित सब स्टेशन ओवरलोड रहने से समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शहर का अधिकांश हिस्सा महावीर चौक सब स्टेशन से ही जुड़ा हुआ है और यहां अत्यधिक लोड रहने से लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। बुधवार रात भी यह सब स्टेशन लोड न उठा पाने के कारण अचानक बंद हो गया, जिससे आधे से अधिक शहर अंधेरे में डूब गया था।

गांधी कॉलोनी क्षेत्र की बिजली रहेगी दो घंटे गुल
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से निजात दिलाने की कोशिश के तहत बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार यानि आज सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक भोपा रोड सब स्टेशन के केबल बॉक्स बदले जाएंगे। इससे शहर के गांधी कॉलोनी, सुभाषनगर, आदर्श कॉलोनी, द्वारिकापुरी, नई मंडी, अंकित विहार, बचन सिंह कॉलोनी, गंगा विहार व लालबाग क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed