फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Power plant will be built on Shamli Road, capacity will increase by 10

Muzaffarnagar News: शामली रोड पर बनेगा बिजलीघर, 10 की बढ़ेगी क्षमता

Thu, 13 Jun 2024 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Power plant will be built on Shamli Road, capacity will increase by 10
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और शामली जिले में विद्युत आपूर्ति को लेकर विभाग बड़े कदम उठाने जा रहा है। मुजफ्फरनगर में शामली रोड पर शनिधाम के पास एक नया बिजलीघर बनेगा, इससे शहर में लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। इसके साथ ही दस बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि होगी।
विज्ञापन

शहर के शामली रोड, भगत सिंह रोड, कृष्णापुरी, गोशाला रोड आदि क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या काफी समय से बनी हुई है। विद्युत विभाग शामली रोड पर चरथावल तिराहे के पास नया बिजलीघर बनाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। दो गुणा दस एमवीए के 33/11 केवी के इस विद्युत उपकेंद्र पर पांच करोड़ 63 लाख की लागत आएगी। इसके लिए पैसा जारी हो चुका है। इसी के साथ ही विभाग मुजफ्फरनगर जिले के आठ और शामली जिले के दो बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाएगा। इन पर चार करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे। गत वर्ष भी चार बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई गई थी, जिन पर तीन करोड़ 23 लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


दस बिजलीघरों की क्षमता में होगी वृद्धि

बिजली घर क्षमता एमवीए खर्च

पुरकाजी: 10+10 55 लाख

कुतुबपुर: 10+8 55 लाख

बरला: 2 गुणा10 55 लाख

किथोडा: 1 गुणा 10 65 लाख

बसेडा: 10+10 45 लाख

सिखेडा: 10+10 45 लाख

रतनपुरी: 5+10 95 लाख

रोहाना: 20 55 लाख

----------------------------------


शामली जनपद के बिजली घर

कांधला टाउन: 10+5 80 लाख

जलालाबाद: 10+5 80 लाख

----------------------------------

293 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे

विद्युत आपूर्ति को निरंतर बनाए रखने को 293 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं और क्षमता वृद्धि नहीं हो सकती, ऐसे स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। इन पर 13 करोड़ 24 लाख 83 हजार रुपये का खर्च आएगा। पिछले वर्ष 421 नए ट्रांसफार्मर लगे थे, जिन पर आठ करोड़ 60 लाख रुपये का खर्च आया था।

------------------------

674 ट्रांसफार्मर का सुदृढ़ीकरण होगा

ओवरलोड 566 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इन ट्रांसफार्मर पर 12 करोड़ 82 लाख 40 हजार रुपये खर्च होंगे। 674 ट्रांसफार्मरों का सुदृढ़ीकरण होगा। इस पर 38 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पिछले वर्ष 971 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हुई थी, जिन पर 17 करोड़ 54 लाख रुपये का खर्च आया था।
102 करोड़ रुपये खर्च होंगे
मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के कार्यों पर 102 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें मुजफ्फरनगर और शामली शामिल है। एक नया बिजलीघर शामली रोड पर बनेगा। दस बिजली घरों की क्षमता वृद्धि होगी। नए ट्रांसफार्मर लगाने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और सुदृढ़ीकरण के कार्य इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed