अमर उजाला अपराजिता अभियान : बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का दिया संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स, अभियान के तहत नगर के श्रीराम पब्लिक स्कूल में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपने मन के भावों को पोस्टर पर उकेरे। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अलावा कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध आवाज उठाने की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं शपथपत्र भरकर इस अभियान से जुड़ीं। स्कूल के सभागार में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी ने किया।
शिक्षिकाएं शपथपत्र के माध्यम से जुड़ीं
श्रीराम पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं बबीता, साक्षी, पारुल, प्रीति ग्रेड, दीपांशी, सविता, पूजा भारती, वंदना शर्मा, सीमा रानी, ऊषा, अदिति जैन, सीमा भाटिया, संध्या, रिचि चौधरी, शिवानी, विनीता पुंडीर, रंजना, पूजा, ममता शर्मा, वसुधा विद्या, ईशा भाटिया, रश्मि जैन, अमिता प्रजापति, रुपा वर्मा, प्रीति शर्मा, साधना शर्मा, अनु, मंजू शर्मा ने अमर उजाला के इस अभियान को सराहनीय कदम बताया है। सभी शिक्षिकाएं इस अभियान के तहत शपथपत्र के माध्यम से जुड़ीं। शिक्षिकाओं ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में वे अपनी भागीदारी निभाएंगी।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज को भी आगे आना चाहिए। बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं, ताकि वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। अमर उजाला का यह अनूठा कार्यक्रम सराहनीय कदम है। इस अभियान से महिलाओं को जुड़ना चाहिए -प्रवीन चंद्रवंशी, नवीन चंद्रवंशी, प्रबंधक।
बेटियों को भी लडक़ों के सामान ही समझना चाहिए। सर्वसमाज के लोगों को बेटियों को भी बेटों के समान ही शिक्षा ग्रहण करानी चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध सर्वसमाज के लोग आवाज उठाएं। उन्होंने अमर उजाला के इस अभियान की प्रशंसा की। जेबा सिद्दीकी, प्रधानाचार्या।
छात्रा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सुंदर पेंटिंग बनाई, जिसमें उसने समाज को संदेश दिया कि कन्या भ्रूण हत्या का समाज को विरोध करना चाहिए। बेटियों को बोझ नहीं समझना चाहिए। बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाई जानी चाहिए -प्रिंसी आर्य, छात्रा।
छात्रा ने अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता पर पेंटिंग बनाकर इस अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। छात्रा ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से इस अभियान से नारी शक्ति को जुड़ऩे का संदेश दिया है -रितिका, छात्रा।
छात्रा ने अपराजिता अभियान पर महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी पेंटिंग में अपने भावों को उकेरा। संदेश दिया कि बेटियां सशक्त होकर ही हर मुश्किल घड़ी का सामना कर सकती हैं। जुल्म के खिलाफ आवाज उठा सकती हैं -मीनाक्षी, छात्रा।
छात्रा ने पेंटिंग के माध्यम से समाज में संदेश दिया है कि हम बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। वे भी वह कर दिखाएगीं, जो बेटे भी नहीं कर सकते हैं। समय समय पर बेटियों ने भी देश को गौरवान्वित करने का काम किया है -मनीषा, छात्रा।
-छात्रा ने पेंटिंग के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ाने तथा कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाने आदि का संदेश अपने पोस्टर में उकेर कर दिया। छात्रा ने अमर उजाला के अपराजिता की पहल को सराहनीय कदम बताया -अवनी, छात्रा।
छात्रा ने पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। छात्रा का कहना है कि भारत को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सभी समाज के लोगों को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए -पारुल, छात्रा।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/