{"_id":"61f82abf0a6d93109c4240b5","slug":"postal-ballot-facilitation-center-built-in-sd-employees-will-vote-from-today-muzaffarnagar-news-mrt5753527134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी में बनाया डाक मतपत्र सुविधा केंद्र, आज से कर्मचारी करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी में बनाया डाक मतपत्र सुविधा केंद्र, आज से कर्मचारी करेंगे मतदान
विज्ञापन
लोकवाणी सभागार में चुनाव संबंधी बैठक लेते डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के मतदान की शुरूआत मंगलवार से हो जाएगी। मतदान के दिन ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारी मंगलवार से तीन फरवरी तक मताधिकार का प्रयोग कर कर सकेंगे। इसके लिए एसडी पब्लिक स्कूल में डाक मतपत्र सुविधा केंद्र बनाया गया है। दिनभर यहां तैयारियां की गई।
जिला उप निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि छह विधानसभा सीटों के लिए आम मतदाता दस फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लेकिन चुनाव में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह एक से तीन फरवरी तक मतदान करेंगे। भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया है। डाक मतपत्र सुविधा केंद्र पर कर्मचारी अपने मताधिकारी का प्रयोग कर सकेंगे। प्रत्येक दिन 950 कर्मचारियों के लिए यह सुविधा रहेगी। चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले 2850 कर्मचारी अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन के इंतजाम किए गए हैं।
तीन फरवरी तक चलेगा कर्मचारियों का प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। मतदान के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसडी पब्लिक स्कूल में होने वाले प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले कर्मचारी यहां पर मतदान भी करेंगे। प्रतिदिन 950 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
कौन-कौन कर सकेंगे मतदान
निर्वाचक के रुप में पंजीकृत मतदाता जो विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर रहेंगे अपना वोट डाल सकेंगे। मतदान करने वालों में मतदान कार्मिक, विभिन्न व्यय अनुवीक्षण टीम के कार्मिक, वीडियोग्राफर, वाहन चालक, माइक्रो आब्जर्वर, होमगार्ड, पुलिस कर्मी सफाई कर्मी आदि निर्वाचन ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारी शामिल होंगे।
इस तरह कर्मचारी करेंगे मतदान
एक से तीन जनवरी तक अपनी सुविधानुसार फार्म 12 रिटर्निग अधिकारी को जमा करके एसडी पब्लिक स्कूल में बनाये गये डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। फार्म 12 एवं अपना नाम, भाग संख्या, क्रमांक देखने के लिये डाक मतपत्र सुविधा केंद्र पर विधान सभावार निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेगी।
सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप
निर्वाचक अपना नाम, भाग संख्या, क्रमांक देखने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप का भी प्रयोग कर सकते है। वोटर हेल्प लाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल किया जा सकता है।