{"_id":"670d7f6a399ff0f7b60ebcb4","slug":"politics-heated-up-bjp-leadingelections-in-31-circles-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-132063-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गरमाई राजनीति, भाजपा की बढ़त...31 सर्किल में चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गरमाई राजनीति, भाजपा की बढ़त...31 सर्किल में चुनाव
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गन्ना समिति के चुनाव को लेकर दिनभर सियासत खूब गरमाई। संचालक चुनने और नामांकन वापसी के लिए दिनभर बैठकों का दौर चला। अब 31 पदों पर चुनाव होगा। नामांकन वापसी के चलते मोरना में सभी संचालक निर्विरोध चुन लिए गए। सभापति के चुनाव की दौड़ में भाजपा ने जिले में बढ़त बना ली है। अधिकतर उम्मीदवार मजबूत स्थिति में है।
तितावी गन्ना समिति में कुल 11 संचालक चुने जाने थे। बरला, कूकड़ा, पचैंडा और बरवाला समेत छह सर्किल में निर्विरोध संचालक बन गए। शेष पांच सर्किल में 10 नामांकन होने के कारण 16 अक्तूबर को चुनाव तय हो गया है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। चरथावल की बिरालसी में सर्किल नगला पिथौरा और कुल्हेड़ी पर चुनाव होगा। अकबरगढ़ से दोनों पर्चे खारिज हो गए थे। छह सर्किल पर निर्विरोध संचालक बन चुके हैं।
मीरापुर के रामराज सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की प्रबंध कमेटी के चुनाव में कुतुबपुर से पप्पू ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। दूसरे प्रत्याशी अंशुल निर्विरोध संचालक बन गए। कैथोड़ा से अजय कुमार ने अपना नामांकनपत्र वापस ले लिया, प्रत्याशी मोहम्मद अबरार का निर्विरोध संचालक बनना तय है। 11 निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होगा।