फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Polio supplements fed on 1460 centers

1460 सेंटरों पर पिलाई गई पोलियो की खुराक, डीएम ने किया शुभारंभ  

Mon, 03 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Polio supplements fed on 1460 centers
पोलियो खुराक - फोटो : अमर उजाला
जनपद में पांच लाख से अधिक बच्चों ने दो बूंद जिंदगी की खुराक पी। 1460 बूथों पर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाकर पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। अभियान को अंजाम देने के लिए बड़े स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। 46 मोबाइल वैन भी अभियान में सक्रिय रहीं। 
विज्ञापन


रविवार सुबह पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ डीएम डीके सिंह ने किया। उन्होंने अस्पताल में बने बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला पोलियोमुक्त बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। पोलियो का सुरक्षा चक्र टूटे नहीं, इसलिए समय-समय पर यह अभियान चलाया जाता है। बच्चों के अभिभावक भी अपनी जिम्मेदारी समझें तथा शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को अवश्य पोलियो की दवा पिलाएं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने कहा कि अभियान के पहले दिन बच्चों को बूथ स्तर पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। ब्लॉक वार अभियान में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जनपद में 1460 बूथों पर करीब 5 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। खतौली में 35, गालिबपुर में 159, मेघाखेड़ी में 181, चरथावल में 120, नगर में 237, बघरा में 96, जानसठ में 149, मोरना में 127, शाहपुर में 113 बुढ़ाना में 138 बूथों पर बच्चों पोलियो की खुराक दी गई।       
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतजार में बैठी रहीं महिलाएं      
जिला अस्पताल में पोलिया बूथ पर दवाई पिलाने के लिए महिलाएं एक घंटे तक शुभारंभ का इतंजार करती रहीं। सुबह दस बजे कार्यक्रम शुरू होना था, लेकिन करीब सवा ग्यारह बजे अभियान का शुभारंभ हुआ। उसके बाद ही बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed