फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police will pick up the vehicle parked outside the white belt

सफेद पट्टी के बाहर खड़ा वाहन उठा ले जाएगी पुलिस

Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police will pick up the vehicle parked outside the white belt
यातायात व्यवस्था का भ्रमण करने निकले एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सफेद पट्टी के बाहर खड़ा वाहन उठा ले जाएगी पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सोमवार दोपहर एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर का भ्रमण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी वाहन सफेद पट्टी के बाहर खड़ा मिला तो वाहन को यातायात पुलिस उठा ले जाएगी। जिन स्थानों पर ज्यादा जाम लगता है, वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।

सड़क किनारे खड़ी होने वाली ई-रिक्शा व दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाकर सड़क किनारे सफेद पट्टी बनाई है। सोमवार दोपहर में एसएसपी ने दोपहर में शहर का भ्रमण किया। उन्होंने भीड़ भाड़ वाले चौराहे मीनाक्षी चौक, शिव चौक, जिला अस्पताल चौराहा पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, सड़कों पर वाहन न खडे़ होने देने, वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल/सफेद पट्टी के अंदर खडे़ हो, जाम की स्थिति न होने पाए। यातायात सुगम व सुचारु रहे। एसएसपी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed